लाइव न्यूज़ :

मित्रा से कपड़ा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी: एपीईसी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: October 7, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि देश में सात मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (मित्रा) पार्क की स्थापना से इस क्षेत्र में विदेशी और घरेलू दोनों तरह के निवेश को आकर्षित करने तथा इसे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि मित्रा भारत को कपड़ा उद्योग में दोबारा वैश्विक नेतृत्व की स्थिति हासिल करने में मदद करेगा।

गौतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह अक्टूबर को भारत को वैश्विक वस्त्र मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से पांच साल के लिए 4,445 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ सात मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन और अपैरल पार्क की स्थापना को मंजूरी दी।

शक्तिवेल ने कहा, "यह इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विदेशी और घरेलू निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे लाखों नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि इन कदमों से निर्यात को बढ़ावा देने और अगले कुछ वर्षों में इसे 100 अरब डॉलर से अधिक तक ले जाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम