लाइव न्यूज़ :

गोवा में खनन तत्काल बहाल करने की जरूरत: जीएमपीएफ

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई खनन पर निर्भर इकाइयों का शीर्ष संगठन गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट ने बुधवार को कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान ताउते से हुए विध्वंस से राज्य की दिक्कतें और बढ़ने के साथ उसने उच्चतम न्यायालय से गोवा में खनन तत्काल बहाल करने की अपील की है।

गौरतलब है कि 2018 में उच्चतम न्यायालय के खनन के 88 पट्टे रद्द करने के साथ गोवा में खनन पर रोक लग गयी थी।

संगठन ने एक बयान में कहा, "गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट (जीएमपीएफ) के तत्वाधान में गोवा के ग्राम पंचायतों ने उच्चतम न्यायालय से राज्य में खनन को तत्काल बहाल करने की अपील की है क्योंकि राज्य एक बुरी स्थिति और असाधारण परिस्थितियों का सामना कर रहा है।"

दक्षिण गोवा की रिवोना पंचायत के सरपंच सूर्य नाइक ने कहा कि हाल में आए चक्रवात से गोवा में विध्वंस हुआ और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि खनन तत्काल बहाल करना लोगों की जिंदगियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए बेहद जरूरी है।"

जीएमपीएफ के अध्यक्ष पी गांवकर ने कहा कि कोविड महामारी की दूसरी लहर ने गोवा के लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दीं और राज्य के लोग खासकर खनन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्हें भोजन एवं दवाइयों जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए विभिन्न समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य में खनन तत्काल बहाल करने के अंतरिम निर्देश से लोगों को राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!