लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 20:45 IST

माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद करते हुए वैश्विक पुनर्गठन और क्लाउड-आधारित, साझेदार-नेतृत्व वाले मॉडल में बदलाव का हवाला दिया।

Open in App

कराची: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कार्यबल में कटौती की अपनी वैश्विक रणनीति के तहत पाकिस्तान में अपने सीमित परिचालन को बंद करने की घोषणा की है। शुक्रवार को विभिन्न पक्षों ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘चिंताजनक संकेत’ बताया। 

माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद करते हुए वैश्विक पुनर्गठन और क्लाउड-आधारित, साझेदार-नेतृत्व वाले मॉडल में बदलाव का हवाला दिया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब इस माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 के बाद से अपने सबसे बड़े छंटनी दौर में दुनिया भर में लगभग 9,100 नौकरियों (कार्यबल का लगभग चार प्रतिशत) में कटौती की है। 

माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान के पूर्व संस्थापक प्रबंधक जवाद रहमान ने सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री से एक साहसिक केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) संचालित योजना के साथ तकनीकी दिग्गजों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कंपनी का देश से बाहर निकलना मौजूदा कारोबारी माहौल को दर्शाता है। 

रहमान ने पेशेवरों के सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर लिखा, “यहां तक ​​कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों को भी बने रहना असंतुलित लगता है।” पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के परिचालन बंद करने पर चिंता जताई। 

उन्होंने लिखा, “यह हमारे आर्थिक भविष्य के लिए एक चिंताजनक संकेत है।” अल्वी ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार विस्तार के लिए पाकिस्तान पर विचार किया था, लेकिन उस अस्थिरता के कारण कंपनी ने 2022 के अंत तक वियतनाम को चुना। उन्होंने लिखा, “अवसर खो दिया गया।” 

जवाद ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान में पूर्ण वाणिज्यिक आधार संचालित नहीं करती है, बल्कि उद्यम, शिक्षा और सरकारी ग्राहकों पर केंद्रित संपर्क कार्यालयों पर निर्भर करती है। हाल के वर्षों में, उस काम का अधिकांश हिस्सा पहले से ही स्थानीय भागीदारों को सौंप दिया गया है, जबकि लाइसेंस और अनुबंधों का प्रबंधन आयरलैंड में अपने यूरोपीय केंद्र से किया जाता है। 

इनपुट - पीटीआई भाषा

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?