लाइव न्यूज़ :

मीशो ने बच्चे के जन्म पर माता-पिता को 30-सप्ताह छुट्टी देने की नीति पेश की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों के लिए समावेशी नीतियों को लागू करने के अपने प्रयासों के तहत 30-सप्ताह की माता-पिता को अवकाश देने की नीति की घोषणा की।

मीशो ने एक बयान में कहा, नीति को कर्मचारियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिहाज से तैयार किया गया है। घर में बच्चे का जन्म होने पर कंपनी उसके यहां काम करने वाले माता-पिता जो भी होंगे उन्हें 30 सप्ताह अवकाश देगी।

बयान में कहा गया है कि नई नीतियां उभरती सामाजिक मान्यताओं को भी दर्शाती हैं और कर्मचारियों के लिंग या यौन पहचान से हटकर गैर-भेदभावपूर्ण लाभ सुनिश्चित करती हैं।

मीशो के करीब 1,000 कर्मचारी हैं।

कंपनी ने कहा, "30-सप्ताह की छुट्टी नीति, महिलाओं, पुरुषों, विषमलैंगिक या समान-लिंग वाले जोड़ों पर समान रूप से लागू होती है ताकि वे अपने बच्चों के लिए उपस्थित रह सकें।"

कंपनी ने कहा है कि यदि उसका कर्मचारी प्राथमिक तौर पर बच्चे की देखभाल करने वाला है तो वह एक साल तक के अवकाश लेने का पात्र है। इसमें 30 सप्ताह का अवकाश पूर्ण वेतन के साथ और शेष तीन माह के लिये वेतन का 25 प्रतिशत भुगतान पाने का हकदार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस