लाइव न्यूज़ :

एमसीएक्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 29.47 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 29.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.80 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी द्वारा शनिवार को शेयर बाजार को दी गयी सूचना के मुताबिक उसने पिछले वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 56.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एमसीएक्स की आय घटकर वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 108.94 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 122.70 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून 2021 तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 57.47 करोड़ रुपए हो गया। अप्रैल-जून 2020 में यह 51.35 करोड़ रुपए था।

एमसीएक्स के अनुसार, "मौजूदा आकलन के आधार पर, प्रबंधन का मानना है कि समूह के परिचालन और उसकी संपत्ति एवं देनदारियों के वहन पर कोविड-19 का बहुत कम असर पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!