लाइव न्यूज़ :

मैकडॉवल्स के शेयरधारकों ने तीन निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्तावों को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर मैकडॉवल्स होल्डिंग्स के शेयरधारकों ने कंपनी में दो स्वतंत्र निदेशकों और एक गैर-कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।

कंपनी ने बताया कि सर्वमंगल हड़पड़ा और तीर्थेश बी एस की स्वतंत्र निदेशकों के रूप में नियुक्ति का प्रस्ताव आवश्यक बहुमत के साथ पारित नहीं हो सका। हड़पड़ा की नियुक्ति क्रमशः 22 अक्टूबर, 2020 और तीर्थेश की नियुक्ति 13 नवंबर, 2020 से दो साल की अवधि के लिए प्रभावी होनी थी।

कंपनी ने बताया कि इसके अलावा जी श्रीनिवास को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव भी अपेक्षित बहुमत प्राप्त करने में विफल रहा।

मैकडॉवल्स होल्डिंग्स ने अपनी 17वीं वार्षिक आमसभा के मतदान के परिणामों के बारे में शेयर बाजार को सूचित किया है।

मैकडॉवल्स होल्डिंग्स को पूर्व में मैकडॉवल इंडिया स्पिरिट्स के नाम से जाना जाता था। इसका विभिन्न कंपनियों में रणनीतिक निवेश है। हड़पड़ा, तीर्थेश तथा श्रीनिवास की नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ कुल 99.24 प्रतिशत शेयरधारकों ने मत दिया।

कंपनी की वार्षिक आमसभा 29 सितंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन कोरम के अभाव में इसे स्थगित कर दिया बाद। बाद में वार्षिक आमसभा 25 नवंबर को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल का सपोर्ट?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव