लाइव न्यूज़ :

चिप की कमी से मारुति सुजुकी का अगस्त का उत्पादन आठ प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का उत्पादन अगस्त में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटकर 1,13,937 इकाई रह गई। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से माह के दौरान उसका उत्पादन प्रभावित हुआ।

एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,23,769 वाहनों का उत्पादन किया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे की कमी की वजह से अगस्त में उसका उत्पादन प्रभावित हुआ।

सेमीकंडक्टर सिलिकन चिप है जिसका इस्तेमाल वाहन, कंप्यूटर और मोबाइल फोन तथा विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में कंट्रोल तथा मेमोरी के लिए किया जाता है। हाल के समय में नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मसलन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्राइवर एसिस्ट की वजह से वाहन उद्योग में सेमीकंडक्टरों का इस्तेमाल बढ़ा है।

मारुति ने कहा कि अगस्त में उसका यात्री वाहनों का कुल उत्पादन घटकर 1,11,368 इकाई रह गया, जो अगस्त, 2020 में 1,21,381 इकाई था।

माह के दौरान मिनी कारों....आल्टो तथा एस-प्रेसो का उत्पादन 20,332 इकाई रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 22,208 इकाई था।

इसी तरह कॉम्पैक्ट कारों....वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर का उत्पादन घटकर 47,640 इकाई रह गया, जो अगस्त, 2020 में 67,348 इकाई था।

यूटिलिटी वाहनों जिप्सी, एर्टिगा, विटारा ब्रेजा और एक्सएल 6 का उत्पादन हालांकि बढ़कर 29,965 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 21,737 इकाई था।

इसी तरह ईको वैन का उत्पादन भी बढ़कर 10,430 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 8,898 इकाई था।

कंपनी ने कहा कि उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन 2,569 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में यह 2,388 इकाई था। जुलाई में मारुति का उत्पादन सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 1,70,719 इकाई रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम