लाइव न्यूज़ :

Market Valuation: 8 कंपनियों का 1.83 लाख करोड़ रु Mcap बढ़ा, TCS और इंफोसिस के निवेशकों की निकल पड़ी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 7, 2024 12:33 IST

Market Valuation: टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 38,894.44 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739.53 करोड़ रुपये हो गया है, जिसके बाद शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ पाने वाली कंपनी बन गई। इंफोसिस ने 33,320.03 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद उसका मूल्यांकन 6,83,922.13 करोड़ रुपये बढ़कर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में 10 में से 8 बड़ी कंपनियों को 1.83 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआवहीं, इस रेस में टीसीएस और इंफोसिस को भी बढ़त मिलीरिलायंस के निवेशकों के चेहरों पर भी आई खुशी

Market Valuation: बीते हफ्ते में मार्केट में ज्यादा शेयर वाली 10 में से 8 बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू कुल 1,83,290.36 करोड़ रुपए बढ़कर इतनी आंकी गई। इसके अनुसार सबसे ज्यादा रुपया टाटा कंस्लटेंसी सर्विस और इंफोसिस इमरजिंग बनाने वाली कंपनी रही, जिनके शेयरों में बड़ी उछाल आई और इन्होंने बाजार में सबको पछाड़ दिया। इसके साथ बीएसई बेंचमार्क भी 963.87 प्वाइंट्स या 1.21 फीसदी बढ़ा और इसका सीधा फायदा निवेशकों को मिला।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 38,894.44 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739.53 करोड़ रुपये हो गया है, जिसके बाद शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ पाने वाली कंपनी बन गई। इंफोसिस ने 33,320.03 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद उसका मूल्यांकन 6,83,922.13 करोड़ रुपये बढ़कर हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 32,611.36 करोड़ रुपये भी बढ़कर 21,51,562.56 करोड़ रुपये जा पहुंचा और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 23,676.78 करोड़ रुपये बढ़कर 8,67,878.66 करोड़ रुपये पूरा हुआ।

LIC, ITC का भी एमकैप बढ़ाभारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 16,950.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,42,524.89 करोड़ रुपये हुआ और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 16,917.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,487.89 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आईटीसी का एमकैप 10,924.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,399.95 करोड़ रुपये हो गया। इनके अलावा भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 9,995.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,67,561.25 करोड़ रुपये हो गया।

HDFC, एयरटेल का हालहालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप बाजार मूल्यांकन 26,970.79 करोड़ रुपये गिरकर 12,53,894.64 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का एमकैप 8,735.49 करोड़ रुपये घटकर 8,13,794.86 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही।

टॅग्स :शेयर बाजारTCSइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां