लाइव न्यूज़ :

एल एण्ड टी को चेन्नई मेट्रो रेल कार्पोरेशन से निर्माण कार्य का ठेका मिला

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी निर्माण इकाई को चेन्नई मेट्रो रेल कार्पोरेशन से 5,000 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘कंपनी को चेन्नई मेट्रोल रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएमआरएल) से करीब 12 किलोमीटर की दो टनल बनाने का ठेका मिला है। यह टनल आवागमन के दो मार्ग बनाने के लिये केल्लिस स्टेशन से लेकर तारामणी रोड़ जंक्शन तक बनाई जायेगी।’’

लार्सन एण्ड टुब्रो ने कहा कि उसे चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से एक और आर्डर आठ किलोमीटर की खंबों पर बनाई जाने वाली रेल लाइन के लिये ठेका मिला है। इस लाइन पर नौ मेट्रो स्टेशन भी बनाये जायेंगे। यह लाइन पावर हाउस से लेकर पोरुर जंक्शन तक बनेगी।

लार्सन एण्ड टुब्रो ने इस ठेके की वास्तविक राशि तो नहीं बताई है लेकिन उसके परियोजनाओं के वर्गीकरण के मुताबिक ‘‘वृहद’’ परियोजना आर्डर उसको कहा जाता है जिसका मूल्य 2,500 करोड़ से लेकर 5,000 करोड़ रुपये के बीच होता है।

कंपनी ने कहा है कि यह चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पहले पैकेज के तहत यह आर्डर मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती