लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी: कम मांग के चलते समुद्री उत्पादों का निर्यात घटा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:23 IST

Open in App

कोच्चि, दो जून कोविड-19 महामारी और विदेशी बाजारों में मांग घटने के चलते देश के समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात कारोबार में गिरावट का सामना करना पड़ा। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इस क्षेत्र का निर्यात मात्रा के लिहाज से 10.88 प्रतिशत घटकर 11,49,341 टन रह गया, जिसका कुल मूल्य 43,717.26 करोड़ रुपये (5.96 अरब डालर) रहा।

इस तरह निर्यात में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले रुपये की मद में 6.31 प्रतिशत की कमी हुई, हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें सुधार देखने को मिला। डालर के लिहाज से निर्यात कारोबार में 10.81 प्रतिशत की गिरावट रही।

भारत ने 2019-20 में 46,662.85 करोड़ रुपये मूल्य के 12,89,651 टन समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात किया था।

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अध्यक्ष के एस श्रीनिवास ने कहा, ‘‘महामारी ने पहली छमाही के दौरान समुद्री उत्पादों के निर्यात को काफी प्रभावित किया, लेकिन 2020-21 की अंतिम तिमाही में इसमें अच्छा सुधार हुआ। इसके अलावा एक्वाकल्चर क्षेत्र ने इस वित्त वर्ष के दौरान निर्यातित वस्तुओं में डॉलर मद में 67.99 प्रतिशत और मात्रा के रूप में 46.45 प्रतिशत योगदान देकर बेहतर प्रदर्शन किया।’’

समीक्षाधीन अवधि में अमेरिका, चीन और यूरोपीय संघ (ईयू) भारतीय समुद्री खाद्य उत्पादों के प्रमुख आयातक थे।

समुद्री उत्पादों के निर्यात में झींगा मछली का सबसे अधिक योगदान रहा। ऐसे उत्पादों की निर्यात मात्रा में 51.36 प्रतिशत और डालर में हुई प्राप्ति में इनका 74.31 प्रतिशत योगदान रहा। अमेरिका इसका सबसे बड़ा आयातक देश रहा है। इसके बाद चीन, यूरोपीय संघ और जापान इसके आयातक देश रहे हैं। दक्षिण पूर्वी एशिया, मध्य पूर्व के देशों को भी इसका निर्यात किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस