लाइव न्यूज़ :

किया ने भारत में अपना नाम आधिकारिक रूप से बदला

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दक्षिण कोरिया की कार कंपनी किया ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अपना नाम आधिकारिक रूप से बदलकर किया इंडिया कर दिया है। पहले कंपनी भारत में किया मोटर्स के नाम से काम कर रही थी।

कंपनी के नाम में बदलाव उसकी नयी ब्रैंड पहचान बनाने की कवायद का हिस्सा है। किया के अनुसार यह बदलाव यह दर्शाता है कि वह एक ऐसी कार कंपनी है जो केवल वाहनों में निवेश नहीं करती, केवल उनका उत्पादन नहीं करती बल्कि बहुत सारे टिकाऊ मोबिलिटी सोल्यूशंस प्रदान करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रैंड ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अपने पुराने नाम से 'मोटर्स' शब्द हटा दिया और अब वह किया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट पहचान के तहत काम करेगी।

किया इंडिया ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में अपना नया लोगो और नाम जारी किया और वह चरणबद्ध तरीके से अपने डीलरशिप में भी ऐसा करेगी।

किया भारत में डेढ़ वर्षों से ज्यादा समय से काम कर रही है और इतने कम समय में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाला कार ब्रैंड बन गयी है। साथ ही वह देश में सबसे तेजी से 2,50,000 कार बेचने वाली कंपनी भी बन गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं