लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार की निवेशकों को घर पर ही अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की योजना

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:04 IST

Open in App

बेंगलूरू, 17 मार्च कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में खननज क्षेत्र में निवेशकों को उनके प्रस्तावों पर 90 दिन के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) उनके पास पहुंचने की योजना बनाई है और उन्हें अलग अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कर्नाटक के खान और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने कहा कि राज्य सरकार खनन करने वालों से तय सीमा से अधिक खनन करने के मामलों में जुर्माना लेकर ‘एकबारगी निपटान’’ योजना लाने पर भी विचार कर रही है।

उन्होंने पत्थर खदान उद्योग में सुरक्षा पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपका प्रतिनिधि हूं और मैं आपकी शिकायतों के समाधान के लिये उन्हें मुख्य मंत्री के समक्ष ले जाऊंगा।’’निरानी के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में उनका हवाला देते हुये कहा गया है, ‘‘हम निवेशकों को 90 दिन के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने और सेवाओं को आपके दरवाजे पर पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि विभिन्न खनन प्रस्तावों से जुड़े आवेदनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को तेज करने के वास्ते एकल खिड़की एजेंसी स्थापित की जा रही है। इस कदम से क्षेत्र में कारोबार सुगमता बढ़ेगी और लालफीताशाही को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में बालू, रेता, पत्थर और ग्रेनाइट जैसे खनिज कार्यों में आने वाले निवेशकों को राजस्व, वन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिये एक से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं