लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में आईटी-बीपीएम उद्योग देगा 3.75 लाख नयी नौकरियां

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:41 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी और कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन (आईटी-बीपीएम) क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में 3.75 लाख नयी नौकरियां मिलने के साथ इस उद्योग में काम करने वाले लोगों की संख्या 48.5 लाख तक पहुंच सकती है।

टीमलीज सर्विसेज के विशेषीकृत कर्मचारी प्रभाग की 'टीमलीज डिजिटल एम्प्लॉयमेंट आउटलुक' रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2022 तक आईटी-बीपीएम में कर्मचारियों की संख्या 44.7 लाख से बढ़कर 48.5 लाख हो जाएगी। रिपोर्ट कहती है कि आईटी-बीपीएम क्षेत्र में निवेश बढ़ने और देश में उद्यमों द्वारा प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने के साथ यह उद्योग भर्ती के मामले में सकारात्मक राह पर है।

इस रिपोर्ट को 100 से अधिक नियोक्ताओं और शीर्ष अधिकारियों के सर्वेक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि न केवल कुल भर्ती को लेकर स्थिति सकारात्मक है बल्कि यह कर्मचारी-नियोक्ता अनुबंध के मॉडल को भी प्रभावित कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस उद्योग में जहां पूर्णकालिक रोजगार में मुख्य वृद्धि हो रही है वहीं 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी बाजार की सकारात्मकता से काफी फायदा होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2022 तक आईटी क्षेत्र के अनुबंध कर्मचारियों की संख्या 1.48 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं