लाइव न्यूज़ :

Udaan acquires ShopKirana: उड़ान ने खुदरा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप शॉपकिराना के अधिग्रहण की घोषणा की, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, आगरा, सूरत और मेरठ में और होंगे मजबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 12:55 IST

Udaan acquires ShopKirana: व्यवसाय (जैसे निर्माता, थोक विक्रेता) अन्य व्यवसायों (जैसे खुदरा विक्रेता, दुकानदार) के साथ लेन-देन करते हैं न कि सीधे अंतिम उपभोक्ताओं से।

Open in App
ठळक मुद्देउड़ान एक प्रमुख ई-बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) व्यापार मंच है। अंतिम छोर तक आपूर्ति के माध्यम से किराना दुकानों को सक्षम बनाता है। निर्गम और उससे आगे के सफर में एक रणनीतिक उपलब्धि है।

मुंबईः उड़ान ने खुदरा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप शॉपकिराना के अधिग्रहण की शुक्रवार को घोषणा की। बयान में कहा गया, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, आगरा, सूरत और मेरठ जैसे छोटे व मझोले शहरों में मजबूत उपस्थिति के साथ शॉपकिराना, उड़ान की राष्ट्रीय बाजार उपस्थिति को और मजबूत करता है। उड़ान एक प्रमुख ई-बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) व्यापार मंच है। इस पर व्यवसाय (जैसे निर्माता, थोक विक्रेता) अन्य व्यवसायों (जैसे खुदरा विक्रेता, दुकानदार) के साथ लेन-देन करते हैं न कि सीधे अंतिम उपभोक्ताओं से।

शॉपकिराना की स्थापना 2015 में की गई थी यह डिजिटल खरीद, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और अंतिम छोर तक आपूर्ति के माध्यम से किराना दुकानों को सक्षम बनाता है। उड़ान के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वैभव गुप्ता ने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण हमारे आरंभिक सार्वजनिक निर्गम और उससे आगे के सफर में एक रणनीतिक उपलब्धि है।

शॉपकिराना के पास उच्च गुणवत्ता वाला एक दल है। साथ मिलकर हम ‘अपने दुकानदारों के लिए पसंदीदा आपूर्तिकर्ता’ और ‘ब्रांड के लिए पसंदीदा भागीदार’ बनने का विश्वास रखते हैं। ’’ शॉपकिराना के सह-संस्थापक सुमित घोरावत ने कहा, ‘‘ उड़ान के साथ हाथ मिलाना समूचे भारत में किराना दुकानों को सशक्त बनाने की हमारी यात्रा में एक निर्णायक क्षण है।

यह साझेदारी घरेलू उपभोग की दैनिक वस्तुओं (एफएमसीजी) के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता को उड़ान के समग्र पैमाने और बुनियादी ढांचे के लाभ के साथ जोड़ती है। इससे हम अधिक ब्रांड को अधिक कुशलता से अधिक खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचा सकेंगे और बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकेंगे।’’

टॅग्स :IPOMeerut
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?