लाइव न्यूज़ :

आईओसी ने सिंगापुर से ऑक्सीजन मंगाया, विशाखापत्तनम बंदरगाह पर खेप पहुंची

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस जलश्व सिंगापुर से तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन से भरी 11 टंकियों की एक खेप लेकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तम बंदरगाह पहुंचा और आक्सीजन की यह खेप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने उतरवायी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोत इस तरह की दो और आईएसओ टंकियां लेकर आया है जो गेल ने मंगायी हैं और आईओसी ने उनका प्रबंधन किया है।

इसमें कहा गया, "पूरी खेप आईओसी ने बीएनएफ सिंगापुर से हासिल की है और इन टंकियों को सिंगापुर के लिंडे में भरा गया।"

आईओसी ने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति और रसद सामग्री के प्रबंधन के लिए ये आईएसओ टंकियां लीज पर ली हैं।

यह खेप आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी मांग को पूरा करेगी।

कंपनी मैंगलोर और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारत के दूसरे शहरों में भी इस तरह की खेप मंगा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं