लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरने, प्रशासन में पारदर्शिता से आकर्षित हो रहे निवेशक: आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:20 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने तथा कामकाज में पारदर्शिता आने से प्रदेश को लेकर निवेशकों की रूचि बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने देश की वित्तीय राजधानी कहे जाने वाले इस महानगर में दो दिन के अपने कार्यक्रम के दौरान कुछ उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने जिन उद्योगपतियों के साथ बैठक की, उनमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी, एल एंड टी के एस एन सुब्रमणियम और भारत फोर्ज के बाबा कल्याणी शामिल हैं।

यहां संवाददातओं से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘लोग अब और निवेश करना चाह रहे हैं क्योंकि कानून व्यवस्था की स्थिति अब बेहतर है और शासन- प्रशासन में पारदर्शिता है।’’

उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में उद्योगपतियों के साथ बैठक करते रहते हैं लेकिन उन्होंने सोचा कि वित्तीय राजधानी के दौरे के दौरान उनके साथ बैठक उपयुक्त होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड नजरिये से सुरक्षित राज्य है और मुफ्त में परीक्षण तथा उपचार जैसे उपायों से संक्रमण को बेहतर तरीके से काबू करने में कामयाब रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य एक्सप्रेसवे और हवाईअड्डा जैसी परियोजनाओं के जरिये मूल ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।

आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा विनिर्माण गलियारे पर भी काम जारी है।

इससे पहले, दिन में वह एशिया के सबसे बड़े शेयर बाजार बीएसई में लखनऊ नगर निगम के हाल में जारी बांड के सूचीबद्ध होने के मौके पर आयोजित कार्य्रक्रम में शामिल हुए।

लखनऊ नगर निगम ने पिछले महीने म्यूनिसिपल बांड से 200 करोड़ रुपये जुटाए। निगम के दस साल की अवधि के बांड पर पर 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर है।

आदित्यनाथ ने कहा है कि लखनऊ नगर निगम के बाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थानीय निकाय होगा, जो म्यूनिसिपल बांड जारी कर पैसा जुटाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद से राज्य में तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम