लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स के लिये भविष्य की चुनौतियों से पार पाने के लिये अगला कदम नवीन सोच: वित्त राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:08 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भगवत कराड ने बुधवार को कहा कि पांच सदस्यीय ब्रिक्स समूह का अगला कदम भविष्य की चुनौतियों से पार पाने के लिये नवीन सोच और व्यवहारिक उपायों को विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स (ब्राजीज, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के बीच सहयोग बढ़ा है और इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है।

कराड ने कहा, ‘‘ब्रिक्स के लिए अगला कदम भविष्य की चुनौतियों के लिए नवीन सोच और व्यावहारिक प्रतिक्रिया को लेकर अगुवाई करना है...।’’

ब्रिक्स वित्तीय मंच के सालाना सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिक्स को इस अवसर का उपयोग एक रूरपरेखा बनाने के लिए करना चाहिए, जिससे विकास-केंद्रित वैश्वीकरण हो सके। यह अधिक समावेशी सामाजिक-आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाएगा।’’

इस मंच की मेजबानी निर्यात-आयात बैंक (भारत एक्जिम बैंक) ने की। बैठक में ब्राजीलियाई विकास बैंक (बीएनडीईएस), रूस के स्टेट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, चाइना डेवलपमेंट बैंक और डेवलपमेंट बैंक ऑफ दक्षिण अफ्रीका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!