लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण तक पहुंचने वाली चौथी भारतीय कंपनी बनी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:42 IST

Open in App

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस मंगलवार को 100 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण स्तर को छूने वाली देश की चौथी कंपनी बन गई। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के बाद इन्फोसिस चौथी कंपनी है, जिसका बाजार पूंजीकरण कारोबार के दौरान 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा।कंपनी ने यह उपलब्धि सुबह के कारोबार में उस समय हासिल की, जब शेयर बीएसई में 52 सप्ताह के उच्च स्तर 1,755.6 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 74.77 लाख करोड़ रुपये यानी 100.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार समाप्त होने से पहले कंपनी का शेयर शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,720.75 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इन्फोसिस का शेयर 1,750 पर खुला और उसके बाद 52 सप्ताह के उच्च स्तर 1,757 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। अंत में यह 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,721.5 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के लिहाज से 13.7 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। उसके बाद 13.44 लाख करोड़ रुपये के एमकैप के साथ टीसीएस का स्थान है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8.42 लाख करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारShare Market Today: हरे रंग के साथ शुरू हुआ कारोबार, TCS, बजाज फाइनेंस समेत इन कंपनियों के शेयर को मुनाफा

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर