लाइव न्यूज़ :

उद्योग समूह का मोदी को पत्र, एमएसएमई क्षेत्र के श्रमिकों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाया जाए

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:34 IST

Open in App

नोएडा, सात जनवरी नोएडा उद्यमी संघ (एनईए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाया जाए।

एनईए ने इस बारे में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। 6,000 से अधिक एमएसएमई, एनईए के सदस्य है। एनईए ने मीडिया रपटों के हवाले से कहा है कि कोविड-19 के टीके का दाम 200 से 1,000 रुपये के बीच हो सकता है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हान ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में लाखों श्रमिक कार्यरत हैं जिनकी आयु 50 साल से कम है। ये श्रमिक मासिक 15,000 रुपये तक कमाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये श्रमिक देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ये दिहाड़ी पर दिन-रात काम कर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों के लिए 1,000 रुपये की राशि बड़ी रकम है।

पत्र में मोदी से आग्रह किया गया है, एमएसएमई क्षेत्र की पंजीकृत कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके आश्रितों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!