लाइव न्यूज़ :

आर्थिक सुधारों के साथ बेहतर होगी भारत की साख: कामथ

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च शंघाई स्थित नव विकास बैंक के पूर्व प्रमुख के वी कामथ ने बुधवार को उम्मीद जतायी कि सरकार जिस तरीके से आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिये प्रयास कर रही है, उससे भारत की वित्तीय सुधरेगी।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित एक वीडियो कांफ्रेस कामथ ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रेटिंग एजेंसियां भारत की साख को मौजूदा स्तर पर बनाये रख सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार जिस जोर-शोर से आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है, मुझे लगता है कि साख बेहतर होगी। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि रेटिंग एजेंसियां भारत की साख को उसी स्तर पर रोके रख सकती हैं, जो अभी है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने जो इतने सारे प्रयास किए हैं उन्हें देखते हुए मुझे लगता है कि देश की वित्तीय साख का स्तार ऊपर जाएगा।

आर्थिक समीक्षा में मजबूत आर्थिक बुनियाद के बावजूद फिच, एस एंड पी और मूडीज द्वारा भारत को दी गयी निम्न रेटिंग को लेकर चिंता जतायी गयी है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भारत को निम्न निवेश स्तर की रेटिंग दे रखी है जो रद्दी की श्रेणी से केवल एक ही पायदान ऊपर है।

नए विकास वित्त संस्थान के गठन के बारे में सरकार के निर्णय पर कामथ ने कहा कि इसके लिए यह उपयुक्त समय है।

मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) के गठन के लिये विधेयक के मसौदे को मंगलवार को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे सामने ऐसी स्थिति है, जहां बैंक उद्योग की दीर्घकालीन कर्ज जरूरतों को पूरा कर रहे हैं...बुनियादी ढांचा क्षेत्र को लंबे समय के लिये कोष की जरूरत है। यही कारण है कि डीएफआई के गठन का फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं