लाइव न्यूज़ :

Global Market: भारत अगले तीन से पांच साल में वैश्विक बाजार के लिए 2.4 करोड़ तकनीक कुशल जनशक्ति तैयार करेगा, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2024 2:51 PM

Global Market: वर्तमान में, हमारी 60 प्रतिशत नौकरी व्यवस्थाएं भारत में हैं, इसके बाद 35 प्रतिशत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में और पांच प्रतिशत पश्चिम एशिया में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे70 प्रतिशत या 6.3 करोड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) से हैं।भारत कुशल जनशक्ति के हमारे सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। 60 करोड़ कुशल लोगों का डेटाबेस बनाने का लक्ष्य है।

Global Market: भारत अगले तीन से पांच साल में वैश्विक बाजार के लिए 2.4 करोड़ तकनीक कुशल जनशक्ति तैयार करने के लिए तैयार है। नौकरी प्रदान करने वाले बेंगलुरु के मंच फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेखर गरिसा ने यह बात कही। गरिसा ने बुधवार शाम को सिंगापुर में अगली पीढ़ी के भर्ती समाधान प्रदाता मंच के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि फाउंडइट पहले से ही नौ करोड़ पंजीकृत नौकरी चाहने वालों के साथ काम कर रहा है, जिनमें से 70 प्रतिशत या 6.3 करोड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) से हैं।

उन्होंने कहा, "भारत कुशल जनशक्ति के हमारे सबसे बड़े स्रोतों में से एक है।" उन्होंने कहा, “वर्तमान में, हमारी 60 प्रतिशत नौकरी व्यवस्थाएं भारत में हैं, इसके बाद 35 प्रतिशत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में और पांच प्रतिशत पश्चिम एशिया में हैं।” उन्होंने अनुमान लगाया कि अगले तीन से पांच साल में वैश्विक प्रतिभा खोज से 60 करोड़ कुशल लोगों का डेटाबेस बनाने का लक्ष्य है।

जिनमें से आठ करोड़ भारत से होंगे, जिनमें वर्तमान 5.6 करोड़ या उससे भी अधिक शामिल होंगे। पहले मॉन्स्टर के नाम से जाने जाने वाले फाउंडइट को एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2022 में पुनः ब्रांडेड किया गया था। भाषा अनुराग अनुराग

टॅग्स :नौकरीबेंगलुरुसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

क्रिकेटRCB vs CSK: विराट- धोनी फैंस का टूटेगा दिल, हाई वोल्टेज मैच पर बारिश-तूफान का साया

भारतSexual Assault Case: क्या विदेश से वापस बेंगलुरु लौटेंगे प्रज्वल रेवन्ना! सेक्स टेप मामले में घिरे सांसद को लेकर बड़ा दावा: रिपोर्ट

कारोबारIndeed Layoffs: लोगों को नौकरी ढूंढने में मदद करने वाली करियर साइट इनडीड में होगी छंटनी, 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना

भारतसेक्स स्कैंडल मामला: 'प्रज्वल रेवन्ना ने मेरी मां का रेप किया, वीडियो कॉल पर मुझे कपड़े..', पुलिस से महिला ने बताई आपबीती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारफोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी की, श्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

कारोबारSBI FD rate hike: बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की नई दरें जारी की, यहां देखिए क्या है स्लैब

कारोबारSEBI KYC: केवाईसी सत्यापन आसान, सेबी ने इसे सरल बनाया, जानें क्या है बदलाव, राशन कार्ड, बिजली बिल और आधार कार्ड में ऐसे करें प्रोसेस 

कारोबारGirls in ICT India-2024: अगर वर्ल्ड लीडर पर उभरना है तो लड़कियों को आगे लाइये, ईशा अंबानी ने कहा-टेक्नोलॉजी में हो बराबर हक मिले...

कारोबारपरेशान करने वाली कॉल्स को अलविदा! केंद्र नई गाइडलाइंस कर रहा तैयार, अब इन्हें भरना होगा तगड़ा जुर्माना