लाइव न्यूज़ :

India-US Trade Deal: दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए?, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2026 11:41 IST

वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति "मित्रता और सम्मान" दिखाते हुए पारस्परिक शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं!भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है और संभवतः वेनेजुएला की ओर रुख करेगा। भारत एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। एक महत्वपूर्ण घोषणा में घोषणा की। 

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। एक महत्वपूर्ण घोषणा में घोषणा की। वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति "मित्रता और सम्मान" दिखाते हुए पारस्परिक शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। ट्रम्प ने रूसी तेल को मुख्य कारणों में से एक बताया और कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है और संभवतः वेनेजुएला की ओर रुख करेगा। उन्होंने लिखा, "इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं!"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने सोमवार को X पर एक पोस्ट में लिखा, "दुनिया झुकती है, झुकने वाला चाहिए।" यह टिप्पणी उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद की, जिसमें वाशिंगटन ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और भारत के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट किया, "जैसा कि मैंने कई बार कहा है, राष्ट्रपति ट्रंप सच में प्रधानमंत्री मोदी को एक महान दोस्त मानते हैं। आज शाम ट्रेड डील की खबर से बहुत खुश हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित क्षमता है!" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा।

खुशी है कि अब 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं।

वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।" 

US-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने ट्वीट किया, "USISPF, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का पूरे उत्साह से स्वागत करता है, जो अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी को गहरा करने और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं। साथ मिलकर, भारत और अमेरिका के पास शांति और विकास के लिए काम करने की अपार क्षमता है। अमेरिका और भारत की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों देश मिलकर ऐसी टेक्नोलॉजी बना सकते हैं।

 ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं जिनसे दुनिया को फायदा होगा। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील से दोनों देशों का भविष्य उज्ज्वल होगा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील एक विन-विन डील है। इस डील से दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को बहुत फायदा होगा।"

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?