लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने नहीं भारत ने हमें टैरिफ से मारा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-भारत, चीन और ब्राजील हमारे खिलाफ शुल्क लगाकर मुनाफा कमा रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 21:11 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेडियो शो ‘द स्कॉट जेनिंग्स शो’ पर बातचीत में कहा, ‘‘भारत हमारे खिलाफ शुल्क लगाता है। चीन हमारे खिलाफ बहुत शुल्क लगाता है।

Open in App
ठळक मुद्देशुल्क लगाने की प्रक्रिया और उसके प्रभाव को लेकर दुनिया में सबसे अच्छी समझ है।हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर 200 प्रतिशत शुल्क होने के कारण अमेरिकी कंपनी को भारत में संयंत्र लगाना पड़ा था।भारत अपने उत्पाद अमेरिकी बाजार में भेजता रहा, जिससे घरेलू उत्पादन प्रभावित हुआ।

न्यूयॉर्क/ वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत की वजह से अमेरिका को व्यापार में 'नुकसान' उठाना पड़ा है लेकिन उच्च सीमा शुल्क लगाए जाने के बाद भारत ने अब ‘शून्य शुल्क’ की पेशकश की है। ट्रंप ने मंगलवार को रेडियो शो ‘द स्कॉट जेनिंग्स शो’ पर बातचीत में कहा, ‘‘भारत हमारे खिलाफ शुल्क लगाता है। चीन हमारे खिलाफ बहुत शुल्क लगाता है। ब्राजील भी ऐसा करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत सबसे अधिक शुल्क लगाने वाला देश रहा है। लेकिन अब उन्होंने मुझे भारत में शून्य शुल्क की पेशकश की है।

ट्रंप ने पिछले महीने भारतीय उत्पादों के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क और रूसी तेल की खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस तरह 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्हें शुल्क लगाने की प्रक्रिया और उसके प्रभाव को लेकर दुनिया में सबसे अच्छी समझ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुल्क को दुनिया के किसी भी दूसरे व्यक्ति से कहीं बेहतर समझता हूं। मेरे शुल्क लगाने के बाद वे अपने शुल्क को घटा रहे हैं। भारत तो सबसे अधिक शुल्क लगाने वाला देश रहा है। और अब भारत में कोई भी शुल्क न लगाने की पेशकश मेरे सामने की गई है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर मैंने शुल्क नहीं लगाए होते तो वे कभी ऐसा प्रस्ताव नहीं रखते।

आपको शुल्क लगाने ही होते हैं। इस तरह हम आर्थिक रूप से सशक्त बनने जा रहे हैं।’’ उन्होंने बाद में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अच्छे हैं लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक 'एकतरफा' ही रहा क्योंकि अमेरिका पर भारत ‘भारी शुल्क’ लगाता रहा।

भारत पर लगाए गए उच्च शुल्क में कुछ कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं लेकिन वर्षों तक यह रिश्ता एकतरफा रहा। भारत हम पर दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क लगाता था और यही वजह रही कि हमारा व्यापार वहां नहीं हो रहा था।’’ ट्रंप ने कहा कि भारत की ओर से लगाए गए शुल्कों की वजह से अमेरिकी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर 200 प्रतिशत शुल्क होने के कारण अमेरिकी कंपनी को भारत में संयंत्र लगाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से पहले कोई शुल्क नहीं लगाया गया था लेकिन भारत अपने उत्पाद अमेरिकी बाजार में भेजता रहा, जिससे घरेलू उत्पादन प्रभावित हुआ।

भारत ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए उच्च शुल्क को ‘अनुचित और असंगत’ बताते हुए कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह वह भी अपने राष्ट्रीय हित और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिये जरूरी कदम उठाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार 131.8 अरब डॉलर रहा था जिसमें भारत ने 86.5 अरब डॉलर का निर्यात किया था जबकि अमेरिका से उसका आयात 45.3 अरब डॉलर रहा था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीइकॉनोमीचीनBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?