लाइव न्यूज़ :

Income Tax Department: एसएफटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई थी, कुछ और दिन का समय, जमा नहीं किया हर दिन के हिसाब से 1000 रुपये तक का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 15:59 IST

Income Tax Department: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय लेनदेन का ब्योरा (एसएफटी) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपोर्टल पर काफी लोगों द्वारा एक साथ रिटर्न दाखिल करने की वजह से कुछ परेशानियां आई हैं। एफएफटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा कुछ और दिन खुली रहेगी।एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी पर हर दिन के हिसाब से 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगता है।

Income Tax Department: बैंकों, विदेशी विनिमय डीलरों और अन्य रिपोर्टिंग इकाइयों के पास अपने ग्राहकों के 2022-23 के ऊंचे मूल्य के लेनदेन की जानकारी देने के लिए एसएफटी रिटर्न दाखिल करने को कुछ और दिन हैं। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय लेनदेन का ब्योरा (एसएफटी) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई थी।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया है कि रिपोर्टिंग पोर्टल पर काफी लोगों द्वारा एक साथ रिटर्न दाखिल करने की वजह से कुछ परेशानियां आई हैं। ऐसे में एफएफटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा कुछ और दिन खुली रहेगी। एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी पर हर दिन के हिसाब से 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगता है।

आयकर विभाग ने व्यक्तियों, पेशेवरों और छोटे कारोबारियों के लिये वित्त वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न (आईटीआर) एक और चार ऑनलाइन भरने की सुविधा शुरू कर दी है। विभाग ने ट्विटर पर लिखा है कि अन्य आयकर रिटर्न/फॉर्म के लिये सुविधाएं जल्द शुरू की जाएगी।

विभाग ने एक व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘ई-फाइलिंग पोर्टल पर आकलन वर्ष 2023-24 के लिये ऑनलाइन आईटीआर एक और चार भरने की सुविधा शुरू कर दी गयी है।’’ वित्त वर्ष 2022-23 के लिये जिन लोगों के खातों के ऑडिट की जरूरत नहीं है, उनके मामले में आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

आईटीआर एक वेतनभोगी और वरिष्ठ नागरिक समेत अन्य व्यक्ति भरते हैं। वहीं आईटआर दो कंपनियां और पेशेवर भरते हैं। यह उन इकाइयों के लिये है जिन्होंने अनुमानित कराधान का विकल्प चुना है और जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं है।

टॅग्स :आयकरआयकर विभागआर्थिक असमानता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारIncome Tax 2026: क्या आप भी टैक्स स्लैब बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले अपनी सैलरी का यह गणित समझें

कारोबारITR Filing 2026: बिना टैक्स लायबिलिटी के ITR फाइल करने के ये है लाभ, जानें कैसे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?