लाइव न्यूज़ :

ऋण और अनुदान की समीक्षा करेंगे आईएमएफ, एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक?, पाकिस्तान पर नकेल कसने की तैयारी, पहलगाम नृशंस आतंकवादी हमले के बाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 09:47 IST

एजेंसियों ने पहलगाम में हुए नरसंहार के पीछे तीन पाकिस्तानी नागरिकों सहित पांच आतंकवादियों की पहचान की है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा के लिए खतरा बताया, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।हमले के बाद भारत पड़ोसी देश को कूटनीतिक रूप से घेरना चाहता है।

नई दिल्लीः भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सहित वैश्विक बहुपक्षीय एजेंसियों से पाकिस्तान को दिए जाने वाले ऋण और अनुदान की समीक्षा करने के लिए कहेगा। सरकारी सूत्र ने कहा, ''हम सभी बहुपक्षीय एजेंसियों से पाकिस्तान को दिए जाने वाले ऋण और सहायता की समीक्षा करने के लिए कहेंगे।'' पिछले महीने पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद भारत पड़ोसी देश को कूटनीतिक रूप से घेरना चाहता है। एजेंसियों ने पहलगाम में हुए नरसंहार के पीछे तीन पाकिस्तानी नागरिकों सहित पांच आतंकवादियों की पहचान की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान को विश्व शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में 'कायरतापूर्ण' आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड नौ मई को बढ़े हुए वित्त पोषण की समीक्षा के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों से मिलने वाला है। आईएमएफ बोर्ड अपने जलवायु लचीलापन ऋण कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को दिए जाने वाले 1.3 अरब डॉलर के ऋण का मूल्यांकन करेगा।

इसके अलावा मौजूदा सात अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज की समीक्षा भी की जाएगी। एशियाई विकास बैंक ने 31 दिसंबर, 2024 तक पाकिस्तान को कुल 43.4 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण, अनुदान और तकनीकी सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। विश्व बैंक ने जनवरी 2025 में नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए 20 अरब डालर के ऋण पैकेज को मंजूरी दी थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPakistan Armyपाकिस्तानआतंकी हमलाशहबाज शरीफनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?