लाइव न्यूज़ :

आईआईएफसीएल का बीते वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 325 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लि. (आईआईएफसीएल) का बीते वित्त वर्ष 2020-21 का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 325 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वसूली में सुधार तथा डूबे कर्ज में कमी से कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष में आईआईएफसीएल ने 94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की बुनियादी ढांचा वित्तपोषण कंपनी का अकेले का मुनाफा इस दौरान पांच गुना होकर 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2019-20 में 51 करोड़ रुपये रहा था।

आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पी आर जयशंकर ने वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 20,892 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया और 9,460 करोड़ रुपये का वितरण किया। दोनों में कंपनी ने नया उच्चस्तर हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की संपत्ति की गुणवत्ता बेहतर हुई है। शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 9.75 प्रतिशत से घटकर 5.39 प्रतिशत पर आ गईं।

जयशंकर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक हम इसे चार प्रतिशत पर लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कंपनी का सकल एनपीए भी 19.70 प्रतिशत से घटकर 13.9 प्रतिशत रह गया। अवरुद्घ ऋणों से नकद वसूली 2020-21 में एक साल पहले से 92 प्रतिशत बढ़ कर 625 करोड़ रुपये रही।

उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने धन की लागत कम करने में भी कामयाबी हासिल हुई है। वर्ष के दौरान कंपनी का प्रावधन कवरेज (सुरक्षा) का दायदा 50.51 प्रतिशत से बढ कर 61.24 प्रतिशत पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि कंपनी अब अपने हर प्रकार के कारोबार में बाजार की गति के अनुसार कदम बढ़ाने की दिशा में बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम