लाइव न्यूज़ :

इफको ने फर्जी कंपनी फर्टिलाइज फ्रेंची की डीलरशिप, फ्रेंचाइजी की पेशकश को लेकर लोगों को चेताया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई शीर्ष उर्वरक सहकारी इफको ने लोगों को उसके नाम पर डीलरशिप या फ्रेंचाईजी की पेशकश कर रही और भारी भरकम राशि ले रही 'फर्टिलाइजर फ्रेंची' नाम की कंपनी से सावधान रहने को कहा है।

इफको ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ अनैतिक तत्व इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फर्टिलाइजर फ्रेंची' के नाम से सक्रियता से काम कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि इफको की शाखा होने का गलत दावा कर रही फर्टिलाइजर फ्रेंची आम लोगों को फर्जी तरीके से उर्वरक की डीलरशिप और/या फ्रेंचाइजी देने की पेशकश कर रही है।

इफको ने कहा, "वे संदेह न करने वाले और मासूम आम लोगों से आवेदन मंगा रहे हैं और खासकर बेरोजगार युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।"

कंपनी ने कहा, "उर्वरक की डीलरशिप/फ्रेंचाइजी देने के नाम पर वे संवेदनशील आम जनता से लाइसेंस शुल्क, डिपोजिट और उर्वरक की आपूर्ति के लिए बुकिंग के नाम पर भारी भरकम राशि ऐंठ रहे हैं।"

इफको ने कहा कि उसका इस तरह के किसी भी व्यक्ति या इकाई से कोई लेना-देना नहीं है और वे इफको के नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसलिए आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए और इस तरह के विज्ञापनों से गुमराह नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!