लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:50 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 303 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 23,188 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले समान अवधि में 16,715 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी को 500 करोड़ रुपये के कोविड-19 के दावों की वजह से शुद्ध रूप से 186 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन एस कन्नन ने कहा कि तिमाही के दौरान हमारा शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में 47 प्रतिशत की वृद्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!