लाइव न्यूज़ :

हुवावेई ने भारत के नियामकों, उपभोक्ताओं को नेटवर्क सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का न्योता दिया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून चीन की दूरसंचार उपकरण कंपनी हुवावेई ने मंगलवार को नियामकों, उपभोक्ताओं और भारत के भागीदारों को उसके वैश्विक साइबर सुरक्षा केंद्र तक पहुंच का न्योता देते हुए संयुक्त रूप से नेटवर्क की सुरक्षा में सुधार के लिए काम करने को कहा।

हुवावेई ने चीन के डोंगग्वान में नया वैश्विक साइबर सुरक्षा और निजता संरक्षण पारदर्शिता केंद्र खोला है। हुवावेई ने कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल इंटरफेस की स्वीकार्यता बढ़ने के बीच नए साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए यह केंद्र शुरू किया है।

हुवावेई इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डेविड ली ने कहा कि यह नया केंद्र कंपनी के दुनियाभर में अपने ग्राहकों, भागीदारों, नियामकों तथा मानक संगठनों के साथ नियमित संपर्क, संयुक्त शोध और नवोन्मेषण का नतीजा है।

ली ने कहा कि इस केंद्र को दुनियाभर के अंशधारकों के समर्थन के लिए डिजाइन किया गया है। ‘‘हम भारत के नियामकों, उपभोक्ताओं और भागीदारों से इस केंद्र पर जुड़ने और नेटवर्क की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का न्योता देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट