लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पेट्रोल कीमतों में सर्वाधिक क्टौती, लद्दाख में डीजल के दाम सबसे ज्यादा घटे

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर कांग्रेस शासित पंजाब में पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती हुई है। राज्य सरकार द्वारा स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) को घटाने के बाद पंजाब पेट्रोल कीमतों में सबसे अधिक कटौती वाला राज्य बन गया है।

वहीं संघ शासित प्रदेश लद्दाख में डीजल मूल्य में सर्वाधिक कटौती हुई है।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट घटाया है। इससे उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच चुकी पेट्रोल, डीजल की ऊंची कीमतों से कुछ राहत मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल्य कटौती के ब्योरे के अनुसार, उत्पाद शुल्क और वैट कटौती के बाद पेट्रोल का दाम 16.02 रुपये प्रति लीटर घट गया है। वहीं डीजल कीमतों में 19.61 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है।

पंजाब में पेट्रोल का दाम सबसे अधिक 16.02 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। लद्दाख में पेट्रोल 13.43 रुपये प्रति लीटर और कर्नाटक में 13.35 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है। वहीं ओडिशा ने बिक्रीकर में 4.55 रुपये प्रति लीटर और बिहार ने 3.21 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

लद्दाख में डीजल कीमतों में सबसे अधिक कमी आई है। लद्दाख में डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क की कटौती के अलावा वैट में भी 9.52 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। कर्नाटक ने डीजल पर वैट 9.30 रुपये तथा पुडुचेरी ने 9.02 रुपये प्रति लीटर घटाया है।

पंजाब ने डीजल पर वैट 6.77 रुपये कम किया है जबकि उत्तर प्रदेश ने इसमें 2.04 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

उत्तराखंड ने डीजल पर वैट 2.04 रुपये और हरियाणा ने भी 2.04 रुपये प्रति लीटर घटाया है। बिहार ने डीजल पर वैट 3.91 रुपये और ओडिशा ने 5.69 रुपये प्रति लीटर घटाया है। मध्य प्रदेश ने डीजल पर कर में 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

जिन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों ने वाहन ईंधन पर वैट में कटौती की है उनमें लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादर एवं नगर हवेली, चंडीगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नगालैंड, पंजाब गोवा, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान एवं निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों के शासन वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु ने अभी वाहन ईंधन पर वैट में कटौती नहीं की है।

इसके अलावा आप शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित प. बंगाल, वामदल शासित केरल, टीआरएस शासित तेलंगाना तथा वाईएसआर कांग्रेस शासित आंध्र प्रदेश ने भी अभी वैट में कटौती नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित