लाइव न्यूज़ :

एचडीएफ़सी बैंक का कोविड राहत में 100 करोड़ रुपये देने का वादा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई 28 मई देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफ़सी बैंक ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए चिकित्सा ढांचा खड़ा करने के वास्ते 100 करोड़ रुपये की मदद देने का वादा किया है।

बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह चिकित्सा बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद करेगा। वह कोविड राहत प्रयासों के तहत 100 बिस्तर वाले तीन कोविड केंद्रों के साथ अस्पतालों में 20 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगा।

एचडीएफ़सी बैंक ने एक बयान में कहा कि वह मौजूदा वित्त वर्ष में कोविड संकट से निपटने में मदद करने के लिए 100 करोड़ देगा। यह शुरुआती राशि है। पिछले वित्त वर्ष में उसने परिवर्तन पहल के तहत 120 करोड़ रुपये की सहायता की थी।

बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी प्रमुख आशिमा भट ने वर्तमान संकट में समाज और संगठन के एक साथ आने की जरूरतों को रेखांकित करते हए कहा कि बैंक का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक छोटा सा प्रतीक हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से 3,660 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,18,895 हो गई है तथा 1,86,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,75,55,457 हो गई। देश में 44 दिन बाद कोविड-19 के इतने कम नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें