लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक, अन्य ने एमएसएमई के लिए 10 करोड़ डॉलर की कोविड ऋण सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:24 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक ने मास्टरकार्ड, यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (यूएसआईडीएफसी) और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसऐड) के साथ साझेदारी में बृहस्पतिवार को भारत में छोटे कारोबारों की कोविड-19 से उबरने में मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा शुरू की।

इस ऋण सुविधा का उद्देश्य देश में छोटे कारोबारों, खासकर महिलाओं के स्वामित्व वाले कारोबारों का डिजिटलीकरण करना और महामारी से उबरने में उनकी मदद करना है।

एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ऋण सुविधा छोटे व्यवसायों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण का विस्तार करेगी, जिन्हें उनके डिजिटलीकरण और महामारी के प्रभाव से उबरने के लिए वित्तपोषण की जरूरत है। यह सुविधा केवल नए ऋण ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जिसमें लक्ष्य होगा कि कम से कम 50 प्रतिशत महिला उद्यमी हों।

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि बैंक को छोटे कारोबारों की मदद करने के लिए मास्टरकार्ड, यूएसऐड और यूएसआईडीएफसी के साथ सहयोग करने पर गर्व महसूस हो रहा है। ये कारोबार अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और कोविड महामारी ने उनके जीवन और व्यवसाय को प्रभावित किया है।

बैंक ने कहा कि इस साझेदारी से न केवल ऋण देने में मदद मिलेगी बल्कि छोटे कारोबारों को उनके व्यवसायों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण के लिए सलाह और सहायता भी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम