लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने पुनर्गठन की घोषणा की, तीन प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:21 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने शशि जगदीशन के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक बनने के सात महीने बाद शुक्रवार को व्यापक संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की।

बयान के मुताबिक बैंक को ‘व्यावसायिक कार्यक्षेत्र’, ‘आपूर्ति चैनल’ और ‘प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल’, इन तीन स्तंभों में पुनर्गठित किया गया है।

इसके साथ ही बैंक ने वरिष्ठ नेतृत्व वाली भूमिकाओं में बदलाव किए हैं। कॉरपोरेट बैंकिंग के वर्तमान समूह प्रमुख राहुल शुक्ला को वाणिज्यिक बैंकिंग (एमएसएमई) और ग्रामीण कार्यक्षेत्र सौंपा गया है।

जगदीशन ने कहा, ‘‘हम बेहतरीन प्रतिभा और प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल रूपांतरण के दम पर वृद्धि के इंजन तैयार कर रहे हैं, ताकि आने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सके। ’’

इस पहल को आंतरिक रूप से ‘प्रोजेक्ट फ्यूचर-रेडी’ नाम दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि आने वाले समय में विभिन्न ग्राहक क्षेत्रों में अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए केंद्रित व्यावसायिक कार्यक्षेत्र और वितरण चैनलों का गठन किया गया है।

जगदीशन ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह संरचना आवश्यक रणनीतिक और निष्पादन क्षमता तैयार करेगी, जिसकी पूरे भारत में खुदरा, वाणिज्यिक (एमएसएमई) और कॉरपोरेट क्षेत्रों में अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए हमें जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?