लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक ने नेट बैंकिंग में दिक्कत की बात स्वीकारी, ग्राहकों को हो रही है परेशानी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उसके डिजिटल बैंकिंग मंच में दिक्कतें आ रही हैं। बैंक ने कहा कि वह इस गड़बड़ियों को दूर करने और प्राथमिकता के आधार पर सेवाओं को बहाल करने पर काम कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ ग्राहकों को हमारी नेटबैंकिंग/मोबाइलबैंकिंग ऐप पर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हम प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रहे हैं। ग्राहकों को हुई परेशानी का हमें खेद है।’’

यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। पूर्व में भी दो मौकों पर ऐसा हो चुका है। रिजर्व बैंक ने उस समय एचडीएफसी बैंक पर इसके लिए जुर्माना भी लगाया था।

पिछले दो साल के दौरान एचडीएफसी बैंक में सेवाओं में बाधा की समस्या को देखते हुए दिसंबर में रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के बैंक पर नए डिजिटल बैंकिंग पहल शुरू करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की रोक लगा दी थी। सेवाओं में गड़बड़ी को लेकर एचडीएफसी बैंक पर दो अवसरों नवंबर, 2018 और दिसंबर, 2019 में जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

बैंक में सेवाओं में आ रही बाधा की शिकायतों पर कड़ रुख अपनाते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने दिसंबर में कहा था कि बैंक में कुछ खामियां चिंता का विषय हैं। गवर्नर ने कहा था कि एचडीएफसी बैंक को और विस्तार से पहले अपनी आईटी प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!