लाइव न्यूज़ :

एचसीएल फाउंडेशन ने नौ एनजीओ को 16.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) शाखा एचसीएल फाउंडेशन ने मंगलवार को पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में काम करने वाले नौ गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को 16.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।

इस वर्ष एचसीएल अनुदान के छठे संस्करण के तहत तीन एनजीओ - साहस (पर्यावरण), इंडिया हेल्थ एक्शन ट्रस्ट (स्वास्थ्य), और बाल अधिकार और यू (शिक्षा) सभी को पांच - पांच करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।

ये हरेक संगठन तीन से पांच साल की परियोजना के लिए अनुदान प्राप्त करेंगे।

इसके अलावा, प्रत्येक श्रेणी में अंतिम दौर में पहुंचने वाले (फाइनलिस्ट) दो इकाइयों को 25 लाख रुपये का एक साल का अनुदान प्राप्त होगा। सब मिलाकर कुल 16.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जायेगा।

गैर-सरकारी संगठनों को एचसीएल ग्रांट के कामकाज संचालन से जुड़े भागीदार ग्रांट थॉर्नटन की निगरानी और ऑडिट के साथ निर्णायक समिति (ज्यूरी) ने हजारों आवेदनों की आठ महीने की समीक्षा के बाद चुना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख