लाइव न्यूज़ :

छठे पूर्वी आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे हरदीप पुरी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:36 IST

Open in App

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक से पांच सितंबर तक रूस के व्लादिवोस्तोक में छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। भारत खनिज संपदा से संपन्न इस क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है। इस दृष्टि से पुरी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पुरी की यह पहली विदेश यात्रा होगी। उनके साथ अधिकारियों के अलावा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी रूस जा रहा है। उनके मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से ईईएफ शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन की तिथि नहीं बताई गई है। अपनी यात्रा के दौरान पुरी की रूस के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव के साथ भी बैठक होगी जिसमें द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पुरी की रूस के सदूर-पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री एलेक्सी चेकुन्कोव के साथ भी बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां