लाइव न्यूज़ :

GST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 19:34 IST

GST New Rate: टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और रेनो इंडिया जैसी विभिन्न वाहन कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से प्रभावी होगा।ऑल्टो की शोरूम कीमत इस समय 4.23 लाख रुपये है।पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी थी।

नई दिल्लीः जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के बाद मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर शीर्ष श्रेणी वाली मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास तक, विभिन्न कारों की कीमतें 45,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक घटने की संभावना है। उद्योग विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। नई दरें 22 सितंबर से लागू होगीं, जिसके बाद छोटी कारों की कीमतों में 45,000 रुपये से एक लाख रुपये तक की कमी आ सकती है। उद्योग जगत की सबसे किफायती शुरुआती स्तर की कार मारुति सुजुकी ऑल्टो की शोरूम कीमत इस समय 4.23 लाख रुपये है।

इसी तरह, लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास से लेकर टॉप-एंड एस-क्लास तक की कीमतों में दो लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की कटौती कर सकती है। जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी थी, जो नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से प्रभावी होगा।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘22 सितंबर को जीएसटी दरें लागू होने के बाद, हमारी कारों की कीमतों में चार से छह प्रतिशत की कमी आने की संभावना है। अंतिम गणना अभी जारी है।’’ इसी तरह, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया को अपने पोर्टफोलियो एक्स1 से एक्स7 तक की कीमतों में दो लाख रुपये से नौ लाख रुपये तक की कमी आने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और रेनो इंडिया जैसी विभिन्न वाहन कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :जीएसटीGST Councilनरेंद्र मोदीमर्सिडीज बेंजMercedes-Benz
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां