लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एलआईसी चेयरमैन की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाकर 62 वर्ष की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन की सेवानिवृति आयु बढ़ाकर 62 साल तक कर दी। इसके लिये भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) नियमन, 1960 में संशोधन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने का प्रस्ताव है। जिसके तहत एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जायेगा।

सरकार की 30 जून, 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार नियमों में किया गया बदलाव भरतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) संशोधन नियम कहलाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक समेत कुछ अपवाद को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में शीर्ष कार्यकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 साल है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, ‘‘इन नियमों में कोई बात होते हुए भी, यदि केंद्र सरकार ऐसे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त करती है जो साठ वर्ष की आयु से अधिक हो, या उसके कार्यकाल की अवधि को उक्त आयु से अधिक की अवधि के लिये बढ़ाया जाता है, तो वह तब तक सेवानिवृत्त नहीं होगा जब तक कि वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर लेता या जब तक वह 62 वर्ष का नहीं होता। इसमें से जो भी पहले हो, वह लागू होगा।’’

पिछले महीने, सरकार ने एलआईसी चेयरमैन एम आर कुमार का कार्यकाल नौ महीने बढ़ाकर अगले साल मार्च तक कर दिया। चालू वित्त वर्ष के अंत तक एलआईसी का आईपीओ लाने का प्रस्ताव है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

सरकार ने कुमार का कार्यकाल 30 जून, 2021 से 13 मार्च, 2022 तक बढ़ाया है। इस तिथि तक वह तीन साल का कार्यका₨ल पूरा कर लेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट भाषण में कहा था कि एलआई का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम 2021- 22 में बाजार में उजारा जायेगा। वर्ष के लिये तय 1.75 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पाने के लिये यह निर्गम लाया जायेगा। सरकार ने इसके लिये वित्त विधेयक 2021 के साथ ही जीवन बीमा निगम कानून 1956 में पहले ही संशोधन कर लिया है। संशोधन के तहत सरकार ने एलआईसी की प्राधिकृत पूंजी को भी 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया। संशोधन के मुताबिक एलआईसी की प्राधिकृत शेयर पूंजी 10 रुपये के अंकित मूल्य के 2,500 करोड़ शेयरों के साथ 25,000 करोड़ रुपये होगी।

सरकार की एलआईसी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एलआईसी के बाजार में सूचीबद्ध होने के साथ ही यह देश की सबसे बड़ी बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बन सकती है जिसका बाजार मूल्यांकन 8 से 10 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम