लाइव न्यूज़ :

सोने में 50 रुपये की तेजी, चांदी 922 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत, चांदी की कीमत 922 रुपये की गिरावट के साथ 59,834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,756 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी का रुख लिए खुला और शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान 75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,755 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत तेजी के साथ 1,755 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतें मजबूत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!