लाइव न्यूज़ :

सोने में 147 रुपये की गिरावट, चांदी में 1,036 रुपये का उछाल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में नरमी और डालर के मुकाबले रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 147 रुपये की हानि के साथ 44,081 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके विपरीत चांदी का भाव 1,036 रुपये के उछाल के साथ 64,276 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बृहस्पतिवार को चांदी 63,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

शुक्रवार को आरंभिक कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 72.48 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,726 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 25.14 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने से सोने में बिकवाली देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?