लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण बांड चौथी श्रृंखला: निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम तय, सोमवार से खुलेगा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:27 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 के लिये निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। यह खरीद के लिये 12 जुलाई से खुलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह कहा।

सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-21 की चौथी श्रृंखला 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक खरीद के लिये खुलेगी।

आरबीआई के अनुसार, ‘‘स्वर्ण बांड का मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।’’

भारत सरकार के परामर्श से रिजर्व बैंक ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देगा।

आरबीआई के अनुसार, ‘‘ऐसे निवेशकों के लिये निर्गम मूल्य 4,757 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा।’’

तीसरी श्रृंखला के स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 4,889 रुपये प्रति ग्राम था। यह खरीद को लेकर 31 मई से चार जून, 2021 तक खुला था।

इससे पहले, सरकार ने घोषणा की थी कि वह मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सरकारी स्वर्ण बांड जारी करेगी। आरबीआई भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

बांड, बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के माध्यम से बेचे जाएंगे।

वर्ष 2015 में शुरू स्वर्ण बांड एसजीबी योजना से मार्च 2021 के अंत तक कुल 25,702 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

रिजर्व बैंक ने 2020-21 के दौरान 16,049 करोड़ रुपये (32.35 टन) की कुल राशि के एसजीबी की 12 श्रृंखला जारी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!