लाइव न्यूज़ :

गो फर्स्ट ने श्रीनगर से शारजाह के लिए सीधी उड़ान शुरू की

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:31 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 अक्टूबर वाडिया समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने शनिवार को श्रीनगर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह के लिए सीधी हवाई उड़ान सेवा शुरू की।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से सीधी अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान सेवा देने वाली गो फर्स्ट देश की पहली एयरलाइन है। गो फर्स्ट श्रीनगर और शारजाह के बीच हर सप्ताह चार उड़ानों का परिचालन करेगी।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एयरबस ए320नियो विमान के जरिये गो फर्स्ट की पहली उड़ान जी8 1595 शनिवार शाम लगभग 6.30 बजे श्रीनगर के शेख उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।

एयरलाइन ने कहा कि नए मार्ग पर सप्ताह में चार सीधी उड़ानों की शुरुआत से श्रीनगर और यूएई के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती