लाइव न्यूज़ :

गोयल ने उद्योग संघों से कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों से कहा है कि वे कोविड-19 की तीसरी लहर आने की स्थिति में उससे निपटने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने उद्योग जगत को महामारी से प्रभावित बच्चों की मदद करने का भी सुझाव दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उद्योग संघों के साथ एक जून को हुई बैठक में यह बात कही।

गोयल ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि उद्योग संघों से यह उम्मीद है कि वे वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पिछले अनुभवों से सीखे गए सबक का लाभ उठाएंगे।

बैठक में सीआईआई और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम