लाइव न्यूज़ :

भारतीय पर्यटकों को सबसे ज्यादा भा रहा गोवा और अंडमान-निकोबार : थॉमस कुक

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:52 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर यात्रा सेवा प्रदाता थॉमस कुक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 का प्रकोप घटने के बाद घरेलू पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है और इन दिनों कम्पनी को गोवा और अंडमान-निकोबार के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग मिल रही है।

थॉमस कुक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (छुट्टियां) रोमिल पंत ने इंदौर में ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘इन दिनों हमें गोवा और अंडमान-निकोबार के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग मिल रही है। हमारी हर 100 बुकिंग में से 20 से 25 बुकिंग इन्हीं दोनों पर्यटन केंद्रों के लिए हो रही है।’’

उन्होंने बताया कि गोवा और अंडमान-निकोबार के बाद कश्मीर की बुकिंग के लिए भी पर्यटकों की खासी मांग है।

पंत ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए अलग-अलग देशों द्वारा अब भी लागू बंदिशों के कारण घरेलू सैलानी भारत में ही पर्यटन को तरजीह दे रहे हैं।

उन्होंने विशिष्ट आंकड़े दिए बगैर कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के मुकाबले मौजूदा वित्तीय वर्ष में घरेलू पर्यटन से थॉमस कुक के कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत के इजाफे की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम