लाइव न्यूज़ :

गंगवार ने जम्मू-कश्मीर में रखी 100 बिस्तर के ईएसआईसी अस्पताल की आधारशिला

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने जम्मू-कश्मीर में 100 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल की सोमवार को आधारशिला रखी। ये अस्पताल बडगाम के ओमपुरा में बनेगा।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अस्पताल का निर्माण अगले डेढ़ साल में 160 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है।

चार मंजिला यह अस्पताल पांच एकड़ में फैला होगा। अस्पताल में 23 स्पेशियलिटी और तीन सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बयान के मुताबिक अस्पतालय का शिलान्यास किये जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर गंगवार ने कहा कि ईएसआईसी पिछले 66 सालों से काम कर रहा है। देश के 80 प्रतिशत से अधिक जिलों में इसकी मौजूदगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम