लाइव न्यूज़ :

शेयर ब्रोकिंग कारोबार में उतरी फिज्डम

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर संपदा प्रौद्योगिकी (वेल्थ-टेक) कंपनी फिज्डम ने बुधवार को अपने ग्राहकों के लिए शेयर ब्रोकिंग सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।

नया उद्यम इक्विटी, डेरिवेटिव, आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम), एफपीओ (अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम), पुनर्खरीद, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर, मुद्राएं और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सहित एक व्यापक उत्पाद श्रृंखला की पेशकश करेगा।

ग्राहक फिज्डम के डिजिटल मंचों - मोबाइल ऐप, वेब और टर्मिनल का इस्तेमाल कर शेयर ब्रोकिंग उत्पाद का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी अपने निजी संपत्ति ग्राहकों के लिए कॉल-एन-ट्रेड सुविधा और एक अलग डीलिंग डेस्क भी प्रदान करेगी।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुब्रमण्य एस वी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "इस नयी सेवा के साथ हमारा लक्ष्य पूर्ण और अनुकूल उत्पादों के माध्यम से अपने सभी ग्राहकों को निवेश का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!