लाइव न्यूज़ :

कोविड संबंधी सामानों, सेवाओं पर वित्त मंत्रालय ने रियायती जीएसटी दर अधिसूचित की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून वित्त मंत्रालय ने कोविड महामारी के इलाज और उससे संबंधित सामग्री पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की रियायती दर को अधिसूचित कर दिया। ये रियायती दरें 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेंगी।

इसके साथ ही बीमारी से मरने वालों के दाह संस्कार के लिये तैयार विद्युत शवदाह गृहों के निर्माण, उनकी मरम्मत और रखरखाव के लिये किये गये कार्य अनुबंध पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जायेगा। इससे पहले इस तरह की सेवा पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जाता रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों को मिलाकर बनी जीएसटी परिषद ने 12 जून को हुई बैठक में कोविड-19 संबंधी दवाओं, जैसे कि रेमडेसिविर और टोसिलीजुमैब, के अलावा चिकित्सा आक्सीजन, आक्सीजन कसन्ट्रेटर्स और अन्य जरूरी सामानों पर जीएसटी दर में कटौती की थी।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 14 जून को कोविड संबंधी सामानों जैसे कि हैंड सेनिटाइजर, पल्स आक्सीमीटर, बीआईपीएपी मशीन, परीक्षण किट, एम्बुलेंस और तापमान मापने वाले उपकरणों सहित 18 सामानों पर जीएसटी की घटी दर को अधिसूचित किया है।

ये रियायती दरें 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेंगी।

परिषद ने 12 जून 2021 को हुई बैठक में कोविड के इलाज में काम आने वाली दवा टोसिलीजुमैब और ब्लैक फंगस की दवा अम्फोटेरिसिन- बी पर भी जीएसटी दर को पांच प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया। इसके साथ ही रेमडेसिविर और हेपारिन जैसी दवाओं पर भी जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।

जीएसटी परिषद ने एंबुलेंस पर भी जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही चिकित्सा ग्रेड आक्सीजन, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर (व्यक्तिगत आयात सहित), वेंटीलेटर्स, बीआईपीएपी मशीन और हाईफ्लो नसल कन्नुला (एचएफएनसी) उपकरणों पर भी जीएसटी को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत पर ला दिया गया है। कोविड परीक्षण किट, पल्स आक्सीमीटर (व्यक्तिगत आयात सहित) पर भी इसे 12 से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। हैंड सेनिटाइजर, तापमान मापक उपकरण, गैस, बिद्युत शवदाह भट्टी पर भी जीएसटी दर को 18 से घटाकर पांच प्रतिशत पर लाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती