लाइव न्यूज़ :

एफसीआई ने पीएमजीकेएवाई के तहत राज्यों को 48 लाख टन खाद्यान्नों की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सर्वजनिक पाबंदियों के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त वितरण के लिए 48 लाख टन खाद्यान्न की आपूर्ति की है।

पीएमजीकेएवाई के तहत, केंद्र दो महीने (मई-जून 2021) की अवधि के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरित कर रहा है। केन्द्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत लाये गए लगभग 79.39 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो खाद्यान्न प्रदान कर रहा है।

पीएमजीकेएवाई के तहत लगभग 80 लाख टन खाद्यान्न जारी किया जाना है। यह आवंटन नियमित एनएफएसए आवंटन के अतिरिक्त है।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘पीएमजीकेएवाई के तहत लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना ने कोविड-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है।’’

एफसीआई ने 24 मई तक सभी 36 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 48 लाख टन मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की।

पांच राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों - आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तेलंगाना ने मई-जून 2021 के लिए पूरे के पूरे आवंटन का उठाव कर लिया है।

26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने मई के आवंटन का 100 प्रतिशत भाग उठा लिया है।

महामारी के दौरान, 25 मार्च, 2020 से, एफसीआई ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कुल 1,062 लाख टन खाद्यान्न जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!