लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में गिरावट से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी भाव टूटे

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन, बिनौला तथा पाम एवं पामेलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट रही जिसका असर स्थानीय तेल तिलहन कारोबार पर भी दिखा तथा बिनौला तेल सहित सोयाबीन और कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) की कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों के अनुसार घटे भाव पर किसान काफी सीमित मात्रा में तिलहन स्टॉक ला रहे हैं जिसकी वजह से सरसों, मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार सूत्रों का कहना है कि गिरावट के आम रुख के अनुरूप बिनौला के भाव भी हानि दर्शाते बंद हुए। जानकारों का कहना है कि खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कमी किये जाने से राजकोष का जितना नुकसान होता है, उसी पैसे को तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए खर्च करने से स्थितियां एकदम पलट सकती हैं और तेल तिलहन उद्योग, किसानों, उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकता है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,490 - 6,540 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,510- 5,575 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,170 - 2,230 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,995 -2,145 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,125 - 2,240 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,900 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,700 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस