लाइव न्यूज़ :

इक्जिगो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्जिगो का संचालन करने वाली ल ट्रेवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की खातिर पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, आईपीओ में 750 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 850 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ओएफएस के एक हिस्से के रूप में, सैफ पार्टनर्स इंडिया 4 इक्जिगो में अपने 550 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी, माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स 200 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी और आलोक वाजपेयी एवं रजनीश कुमार 50-50 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

कंपनी में इस समय सैफ पार्टनर्स की 23.97, माइक्रोमैक्स की 7.61, आलोक बाजपेयी की 9.18 और रजनीश कुमार की 8.79 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!